Wednesday, July 3, 2019

बियाबान जंगली पथरीले उन्हीं परपरागत निर्दय रास्तों से गुजरते पहुंच चुका हूँ आज उस मुकाम में जहाँ तुम मेरे बेहद करीब हो... तुम्हारे अस्तित्व के मोहक संमन्दर से उठती भीनी-भीनी खुशबू मेरी जिंदगी की सूख रही जड़ों को प्रेम की शीतल लहरों से सराबोर कर देती है... अपेक्षा के उन्माद में खुद को भूल चुका मै तुम्हारें प्रेम के अमरत्व का पान कर अपनें वजूद को तुम्हारी शान्त,चन्दन सरीखी निर्मल बाहों में खोना चाहता हूँ. क्योंकि जिन्दगी की सार्थकता  केवल तुझमें लय होना है...

Sunday, June 9, 2019

समाज में अपराध की तेजी से बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय है। नितान्त स्वार्थी, रूग्ण मन व असंवेदनशील हृदय का व्यक्ति ही घोर आपराधिक कार्यों को अंजाम देता है।अपराधियों की आये दिन बढ़ती दुस्साहसिक घटनाएं न केवल समाज अपितु सरकार के लिये भी विमर्श का मुद्दा होना चाहिए।मुझे ऐसा लगता है कि मौजूदा पुलिस तंत्र स्वतंत्र व आक्रामक तरीके से काम कर पाने में स्वयं को अक्षम पा रहा है।अलीगढ़ में मासूम के साथ वहशीपन नें मानवता को तार-तार तो किया ही है।आये दिन निर्दोष लोगों के संग हो रही आपराधिक घटनाएं प्रदेश सरकार की कानून और व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह उठाती हैं।

Monday, January 28, 2019

विद्यालय के निर्माण में प्रधानाध्यापक का नेतृत्व विषयक केस स्टडी का SCERT LKO में प्रस्तुतिकरण

आज दिनांक 28.01.2019 को SCERT लखनऊ में स्कूल के निर्माण में हेडमास्टर के नेतृत्व विषयक कार्यशाला में विभिन्न जनपदों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।विभिन्न शिक्षकों के विद्यालयी अनुभवों से रुबरु होनें का यह अनोखा अनुभव था।इस कार्यशाला में स्कूल के निर्माण में हेडमास्टर की भूमिका संबन्धी नूतन अंतर्दृष्टि से अवगत हुआ।

Friday, November 9, 2018

वेदना तो करुण हृदय की पहचान है,मरुभूमि में तरलता नहीं होती।